एक था गीतकार
एक था गीतकार - सुधाकर रवि फि ल्म ‘ गाइड ’ के गाने बनाये जा रहे थे । फिल्म के गीतकार थे हसरत जयपुरी और संगीतकार थे सचिन देव बर्मन । गाने बनाने के क्रम में सचिन देव बर्मन को गीत के कुछ शब्द ठीक नही लगे सो उन्होने हसरत जयपुरी को शब्द बदलने को कहा । हसरत साहब को यह नागवार जुगरा वे शब्द ना बदलने पर अड़ गए । बहस बढ़ता गया , अन्त में हसरत जयपुरी ने गीतकार होने का स्वाभिमान का परिचय देते हुए देव आनन्द की महत्वकांक्षी फिल्म ‘ गाइड ’ छोड़ दी । ...